सिवनी: सिवनी के पत्रकार संजय बघेल की हत्या की साजिश का दावा, 4 लाख की सुपारी देने का आरोप, एसपी को सौंपा सुरक्षा का आवेदन
Seoni, Seoni | Jun 23, 2026 सिवनी के पत्रकार एवं राष्ट्रबाण समाचार पत्र के संपादक संजय बघेल ने अपनी हत्या की साजिश रचे जाने का दावा किया है। मंगलवार को उन्होंने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ खबरें प्रकाशित करने से नाराज कुछ लोगों ने कथित तौर पर 4 लाख रुपये की सुपारी देकर उन्हें जान से मारने की योजना बनाई है।