ग्वालियर नगर निगम में भाजपा की अंदरूनी कलह उजागर, कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम लीज पर भारी हंगामा ग्वालियर नगर निगम परिषद की शुक्रवार को हुई बैठक में उस समय हंगामा मच गया, जब कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम को ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन (जीडीसीए) को 30 साल की लीज पर दोबारा देने का प्रस्ताव सदन में रखा गया।