कालपी: कालपी तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं शिकायतें, 49 में से 17 का निस्तारण, 3 अधिकारी अनुपस्थित
कालपी तहसील सभागार में शनिवार दोपहर 2 बजे संपूर्ण समाधान दिवस डीएम राजेश पांडेय और एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार की मौजूदगी में संपन्न किया गया, वही संपूर्ण समाधान दिवस में 49 फरीदियों ने शिकायतें दर्ज कराई,जिनमें से 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, वहीं तीन अधिकारी अनुपस्थित होने पर डीएम ने उन्हें नोटिस जारी करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।