जसवंतनगर: बेमौसम बारिश से जसवंतनगर के मोहल्ला कैस्त व रेलमंडी की सड़कें जलमग्न, पालिका प्रशासन की खुली पोल
बेमौसम बारिश ने नगर पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल दी। करीब आधे घंटे की तेज बारिश से मोहल्ला कैस्त, रामलीला रोड. नगर पालिका, रेलमंडी और फाटक पार सड़को पर पानी भर गया। बारिश रुकने के एक घंटे बाद भी जलभराव बना रहा। पालिका कार्यालय से रामलीला मैदान तक सड़कें लबालब रहीं। जेसीबी से नालों की सफाई के दावे फेल हुए और कीचड़युक्त पानी सड़कों पर बहा।