अररिया: रानीगंज में बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौके पर हुई मौत
Araria, Araria | May 20, 2026 अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के कला बलुआ के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान पूर्णिया जिले के भवानीपुर कामाख्या, वार्ड संख्या 6 निवासी संजय यादव के पुत्र सचिन कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, सचिन कुमार सुपौल जिले से अपने साइड का काम पूरा कर बाइक से घर लौट रहा था।