भिंड नगर: पहली बारिश में शहर के कई वार्डों में जलभराव, लोगों के घरों तक पहुंचा पानी, नगर पालिका की तैयारियों पर सवाल
भिंड में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच नौतपा के दौरान शुक्रवार रात मौसम ने अचानक करवट ली।तेज हवाओं,बिजली की गर्जना और मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन नगर पालिका की व्यवस्थाओं की भी पोल खोलकर रख दी।करीब दो घंटे तक हुई लगातार बारिश के कारण शहर के कई गली-मोहल्लों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई और बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुच गया