बेंगाबाद: मंगरोडीह में स्व. काशी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, पहले मैच में कृष्णा लाल ठाकुर इलेवन विजयी।
मंगरोडीह में गुरुवार सुबह 9 बजे स्वर्गीय काशी सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-1 का भव्य शुभारंभ उत्साह और जोश के बीच किया गया। सात टीमों की भागीदारी वाले इस टूर्नामेंट में क्षेत्र के युवा खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करते नजर आएंगे और खिताब जीतने के लिए दमखम दिखाएंगे।समाजसेवी सह वरीय संवेदक उमेश सिंह ने फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।