ब्यावरा: नापानेरा गांव में अज्ञात कारणों के चलते घर में लगी आग फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
ब्यावरा क्षेत्र के नापानेरा गांव में अज्ञात कारणों के चलते बुधवार देर रात एक 12:00 बजे करीब जमुना लाल माली के घर में अज्ञात कारणों के चलते घर में आग लग गई। जिसके कारण घर में रखा सामान सहित भूसा जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर ब्यावरा नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और फायर फाइटर रविंद्र लोधा सहित टीम ने आग पर काबू पाया।