शहर में ठंड और घना कोहरा बढ़ते ही चोरी और छिनतई जैसी वारदातें बढ़ जाती हैं। पूर्णिया पुलिस ने ऐसी आपराधिक वारदातों में होने वाली इजाफे को देखते हुए एक नया और मजबूत सिस्टम तैयार किया है। पुलिस कप्तान एसपी स्वीटी सहरावत ने रातभर चौकसी के लिए फोर लेयर पेट्रोलिंग मॉडल शुरू किया है। इसका मकसद रात में होने वाले हर छोटे-बड़े अपराध को पूरी तरह रोकना होगा। पुलिस ने