मुज़फ्फरनगर: भोपा रोड पर सरकार के द्वारा बनाए जा रहे गेस्ट हाउस की जमीन का राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया निरीक्षण
भोपा रोड पर उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा बनाए जा रहे गेस्ट हाउस की जमीन का अधिकारियों के साथ के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल के द्वारा निरीक्षण किया गया। मीडिया से वार्ता करते हुए राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि यह जमीन हाईवे पर पीडब्ल्यूडी की है जहां पर हाईवे से गुजरने वाले बड़े नेता-विधायक सहित कई लोगों को इस गेस्ट हाउस का लाभ मिलेगा।