गिरिडीह: बलगी धाम के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल, वाहन चालक फरार
घोड़थंभा ओपी क्षेत्र के डोरंडा के बलगी धाम के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। शनिवार को 12 बजे मृतका के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।मृतका की पहचान अंजू देवी, पति तुलसी राणा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अंजू देवी दो बच्चों के साथ बाइक से अपने मायके पंडासिंघा जा रही थीं।