झींका गांव में तालाब के पास से ट्रैक्टर के हल और कोपर की हुई चोरी, नगरदा थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
Sakti, Sakti | Jan 29, 2024 झींका गांव के गुहाराम रात्रे ने नगरदा थानें में रिपोर्ट दर्ज कराया है की वह अपने ट्रैक्टर के हल और कोपर को तालाब के पास रखा था। जिसे कोई अज्ञात चोर, चोरी करके ले गया है। गुहाराम रात्रे की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध आईपीसी की धारा 379 के तहत जुर्म दर्ज किया है और मामले की जांच में जुटी हुई हैं।