टेहरोली: बमनुआ में श्री राम महायज्ञ की भव्य शोभायात्रा 18 जून को निकलेगी, तैयारियों ने पकड़ा जोर
टहरौली तहसील के ग्राम बमनुआ (पठला) में श्री राम महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा एवं रामलीला महोत्सव की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ आज शुक्रवार को शाम 5 बजे अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। 18 जून से शुरू होने वाले इस भव्य धार्मिक आयोजन का शुभारंभ विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा में भारी संख्या में क्षेत्रवासी एवं ग्रामवासी मौजूद रहेंगे