पूर्णिया जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर सदर विधानसभा क्षेत्र सहित सातों विधानसभा सीटों के नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी मंगलवार को शाम के लगभग 4 बजे तक पूरी कर ली गई। सातों सीटों के लिए 93 नामांकन दाखिल किए गए। इनमें 70 कैंडिडेट के कागजात सही पाए गए हैं. वही अधूरी जानकारी और दस्तावेज से जुड़ी त्रुटियों के कारण 23 कैंडिडेट के नॉमिनेशन रद्द कर दिए गए हैं।