जमुआ थाना क्षेत्र के धुरगढ़गी गांव में लालू महतो ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। शनिवार को 5 बजे इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।बताया गया कि समय रहते उसके घर वाले इसे सदर अस्पताल ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद इसे आईसीयू में भर्ती किया गया। घटना के बाबत इसकी पत्नी ने बताया कि यह शरीर से दिव्यांग है और बैसाखी पर चलता है।