ऊंचाहार: ऊँचाहार कस्बे में कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार कस्बे के थाना रोड स्थित शनिदेव मंदिर के पास शुक्रवार को कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में बाइक सवार सर्वेन्द्र व उनका चचेरा भाई अंकुश निवासी नरवापार मजरे ऊँचाहार देहात सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गये, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाली में मामले की शिकायत की गई है।पुलिस जांच कर रही है।