खैरथल के वल्लभग्राम में 80 स्वेटर किए गए वितरित, भामाशाहों ने स्कूल में बांटे, प्रधान अध्यापिका ने जताया आभार
खैरथल के वल्लभ ग्राम स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार सुबह 11:00 बजे जरूरतमंद विद्यार्थियों को सर्दी से राहत प्रदान की गई। राजकुमार रोघा और दीपक रोघा ने कुल 80 स्वेटर बच्चों को बांटे। यह पहल दीपक रोघा द्वारा सामाजिक सरोकार के तहत की गई। इस वितरण कार्यक्रम से बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखा गया। इस दौरान स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।