मोहनिया: कुर्रा गांव के पास खड़ी डंफर में बोलेरो ने मारी जोरदार टक्कर, दो लोग घायल, मोहनिया में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर
कुर्रा गांव के पास खड़ी डंफर में बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसपर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 4:30 की बताई गई। दोनों घायलों में गिरिडीह जिला के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलगाड़िहा गांव के चंपत लाल महतो के पुत्र कोलेश्वर प्रसाद तथा चालक सरीया गांव के स्वर्गीय अर्जुन प्रसाद के पिंटू प्रसाद बताया जाता है।