मोहनिया: देवकली व कुर्रा ओवर ब्रिज के पास बोलोरो और डंफर की जोरदार टक्कर में एक तीर्थ यात्री की हुई मौत
आज शुक्रवार को देवकली व कुर्रा ओवर ब्रिज के पास बोलोरो और डंफर की जोरदार टक्कर से एक तीर्थ यात्री की मौत हो गई। यह घटना अहले सुबह लगभग 4:30 बजे की बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक महिला गिरिडीह जिला के बागोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत अलगडीहा गांव निवासी कोलेश्वर प्रसाद के 55 वर्षीय पत्नी सुदामा देवी बताई जाती है। मृतक की बेटी ने कहा कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।