मारवाड़ जंक्शन: मारवाड़ जंक्शन खारची रेलवे फाटक के पास खतरनाक मोड़ पर पिकअप वाहन पलटा, चालक सहित दो घायल
खारची रेलवे फाटक पाली सड़क मार्ग पर खतरनाक मोड़ पर अरंडी से भरा एक पिकअप वहां अचानक पलट गया, सूचना से मारवाड़ जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राणावास से अरंडी भरकर उक्त पिकअप पाली जा रहा था, खतरनाक मोड़ पर चालक संतुलन खोने से हादसा हुआ, हादसे में चालक एवं खलासी को हल्की चोटें आई।