पीलीभीत: बूंदीभूड़ में शराब की दुकान हटाने को लेकर महिलाओं ने किया हंगामा, सीओ तहसीलदार की गाड़ी रोकी
पीलीभीत के गांव बूंदीभूड़ में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का धरना-प्रदर्शन जारी है। लगातार चल रहे धरना प्रदर्शन में सीओ और तहसीलदार ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को समझाने का प्रयास किया,लेकिन महिलाएं अपनी मांग पर अड़ी रहीं। महिलाओं का कहना था कि गांव के बीच संचालित शराब की दुकान से माहौल खराब हो रहा है और बच्चों व परिवारों पर इसका बुरा असर पड़ रहा