खरगोन जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ी लापरवाही जानलेवा साबित होते-होते बच गई। कसरावद तहसील के ग्राम छोटी कसरावद में उफनते नाले को पार करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को तेज बहाव अपने साथ बहाकर ले गया। लेकिन मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सतर्कता और बहादुरी ने उसकी जान बचा ली