राऊ: गणतंत्र दिवस पर नगर निगम प्रांगण में महापौर ने किया ध्वजारोहण, शहरवासियों को दी शुभकामनाएं
Rau, Indore | Jan 26, 2026 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर नगर निगम मुख्यालय परिसर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।इस मौके पर सोमवार 10 बजे मीडिया से चर्चा करते हुए महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र और संविधान के प्रति हमारी आस्था का प्रतीक है।