दरभंगा: दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विदेशी शराब जब्त, चार आरोपी सलाखों के पीछे।
दरभंगा जिले में अपराध एवं शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दरभंगा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बरामद की गई तथा कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर सोनकी थाना क्षेत्र के शहिला गांव में छापेमारी की गई। इस दौरान 7.560 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस