बेगूसराय में राज्य स्तरीय डेयरी एक्सपो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के डेयरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री सुरेंद्र मेहता द्वारा की गई। पशुपालन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले जमुई के 10 किसानों को मंत्री और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय पटना के कुलपति डॉ इंदरजीत सिंह के द्वारा बुधवार की दोपहर 2:00 बजे सम्मानित किया गया।