अनूपपुर: अज्ञात वाहन की टक्कर से जंगली सूअर की मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर ग्राम भोलगढ़ के पिंजरहा धार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक नर जंगली सूअर की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को वन चौकी भोलगढ़ लाया गया। शुक्रवार को पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश चंद्र दीक्षित ने पोस्टमार्टम किया, जिसके बाद वन विभाग द्वारा विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।