विभूतिपुर: बूढ़ी गंडक में डूबने से एक महीने में नौ लोगों की मौत, हादसों से नहीं ले रहे सबक
विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी में लोगों के डूबने का सिलसिला जारी है फिर भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं। बताया जाता है कि विगत एक महीने में नहाने के दौरान 9 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है ताजा मामला 10 वर्षीय आकाश के डूबने का है जिसके बाद लोग विलाप कर रहे हैं।