राघोपुर: राघोपुर में गंगा कटाव का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, कटाव रोकने के दिए निर्देश
राघोपुर प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी के बढ़ते कटाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए मंगलवार को लालगंज डिवीजन के सहायक अभियंता अरुण कुमार एवं राघोपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने कटावग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने पहाड़पुर-जमींदारी गंगा घाट से नाव द्वारा नदी किनारे का जायजा लिया।