शिकायत पत्र के अनुसार, जैजैपुर क्षेत्र में गुणवत्ताविहीन कनकी, पाखड़ एवं सड़ा हुआ चावल हितग्राहियों को शासकीय वितरण प्रणाली दुकानों से वितरण किया जा रहा है, जो खाने योग्य नहीं है। जिला खाद्य अधिकारी को कई बार अवगत कराने के बाद भी हितग्राहियों को गुणवत्ताविहीन चावल वितरण जा रहा है। पिछले 8 से 10 माह से हितग्राहियों को सड़ा चावल वितरण किया जा रहा है.।