गुनौर: बलगहा ग्राम से लापता 17 वर्षीय बालिका को अमानगंज पुलिस ने गेसाबाद से किया बरामद
Gunnor, Panna | Feb 8, 2026 अमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बलगहा से लापता हुई 17 वर्षीय बालिका को अमानगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गेसाबाद से सकुशल दस्तयाब कर लिया है। पुलिस को बालिका के लापता होने की सूचना मिलते ही टीम गठित कर संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की गई।