भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नंदिता पाठक मंगलवार को अपने अल्प प्रवास पर पन्ना पहुंचीं, जहां जिले की सीमाओं पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अजयगढ़ से स्वागत कार्यक्रम के उपरांत वे पन्ना जिला भाजपा कार्यालय पहुंचीं, जहां जिलाध्यक्ष श्री बृजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।