खातेगांव: खिवनी वन्य प्राणी अभयारण्य से आई एक दिल छू लेने वाली तस्वीर
रविवार दोपहर 2 बजे देवास जिले के खिवनी वन्य प्राणी अभयारण्य से दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है। भीषण गर्मी के बीच बाघिन ‘मीरा’ अपने शावक के साथ वन विभाग द्वारा बनाए गए पानी के सौसर में अटखेलियां करती नजर आई। तपती गर्मी से राहत पाने के लिए दोनों काफी देर तक पानी में खेलते और मस्ती करते दिखाई दिए। यह खूबसूरत नजारा जंगल में लगे कैमरों में कैद हुआ, ।