मंझनपुर: सरपताही के पास तेज रफ्तार कार के कहर में शादी से लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत, बहन गंभीर घायल
सराय अकिल थाना क्षेत्र के भखन्दा गांव में ननिहाल की शादी में शामिल होकर लौट रहे भाई-बहन के साथ बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के सरपताही के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में भाई की दर्दनाक मौत हो गई जबकि बहन की हालत गंभीर बनी हुई है।