लाडपुरा: कोटा में दीवार में बड़ा छेद कर दुकान में घुसे चोर, घी-तेल समेत गल्ले से ₹50 हजार लेकर गए, व्यापारियों में गुस्सा
Ladpura, Kota | Jan 22, 2026 कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक किराणा की दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने खाली प्लॉट से दुकान की दीवार में बड़ा छेद किया। उसमें से अंदर घुसकर गल्ले में रखे रुपए और परचूने का सामान लेकर भागे।