राजगढ़: राजगढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू की दूसरी पत्नी ने आत्महत्या की दी धमकी,डेढ़ करोड़ की मांग
राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी मंजू मखेनिया ने बुधवार को शाम 5:00 बजे करीब बताया कि राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी दूसरी पत्नी किरण मांजी के द्वारा डेढ़ करोड़ रुपए की मांग की जा रही है और नहीं देने पर आत्महत्या की धमकी भी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।