विदिशा नगर: मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। गुरुवार दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल के बाहर कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण के लिए कई बार शासन का ध्यान आकर्षित किया गया, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।