नामांकन के दूसरे चरण के अंतिम दिन सोमवार को 38 झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन समर्थित सीपीआई के राम नारायण यादव ने नामांकन किया। भाकपा के वरिष्ठ नेता राम नारायण यादव ने झंझारपुर अनुमंडल कार्यालय में झंझारपुर एसडीओ सह आरओ कुमार गौरव के समक्ष नामजदगी के पर्चे भरे।