बदायूं: फैजगंज बेहटा गांव के निकट बोलेरो कार ने ईरिक्शा में मारी टक्कर, इलाज के दौरान महिला की हुई मौत
Budaun, Budaun | May 5, 2026 रामपुर के सैफनी मझरा दनखा के रहने वाले 52 वर्षीय मालवती पत्नी विजय सिंह, अंशु, वर्षा और सौरभ शादी समारोह में 24 अप्रैल को जा रहे थे। कि थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के फैजगंज बेहटा गांव के निकट बोलेरो कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। जिसमें चारों लोग घायल हो गए। तो परिजन मालवती को मुरादाबाद के अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान मालवती की मौत हो गई।