ताजपुर: ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी से गायब हुए बच्चे को सरायरंजन नदी के किनारे से किया गया बरामद
ताजपुर थाना क्षेत्र के हरपुर भिंडी से 3 दिन पहले सोया अवस्था में एक दो वर्षीय बच्चे को चुरा लिया गया था। इस घटना की बाबत पुलिस को जानकारी दी गई थी। तीन दिन बाद बच्चे को सरायरंजन थाना क्षेत्र के एक नदी के किनारे से बरामद किया गया है। बताया जाता है कि घर में खुशी का माहौल है वहीं पूरे मामले की पड़ताल जारी है।