राघोगढ़ में खाद का टोकन लेने लाइन में लगे किसानों को टोकन ना मिलने पर 15 दिसंबर सुबह बस स्टैंड मुख्य सड़क पर किसानों ने जाम लगा दिया। नाराज किसानों ने कहा, कड़ाके की ठंड में लाइन में लगे, ना खाद मिल रही और ना टोकर मिल रहा। कृषि विभाग SADO ने कहा, रोज ढाई से 300 टोकन बांटते है। बुधवार गुरुवार तक के बांट रखे थे। टोकन को लेकर जाम लगाया, इनको भी टोकन दे दिए है।