भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में बिजली लाइन में फाल्ट से लगी आग, 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख
एलाऊ क्षेत्र के गांव बघिरुआ में दोपहर करीब 12:00 बजे विद्युत लाइन में फाल्ट होने के कारण गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें 12 बीघा फसल जलकर राख हो गई।