जालौर: जालौर की जिला कलेक्टर ने डिस्कॉम विभाग के सभा कक्ष में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली
Jalor, Jalor | Mar 15, 2024 जिला कलेक्टर पूजा पार्थ ने मुख्यालय स्थित डिस्कॉम विभाग के सभा कक्ष में विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को आमजन की विद्युत विभाग से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में विद्युत विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।