जालौर: बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस वाया जालौर स्पेशल रेल सेवा 21 मार्च से होगी शुरू
Jalor, Jalor | Mar 14, 2024 रेलवे द्वारा होली पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 04713, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल रेल सेवा 21.03.24 व 28.03.24 को (02 ट्रिप) बीकानेर से गुरुवार को तीन बजे रवाना होकर शुक्रवार को एक बजकर चालीस मिनट पर बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी।