गड़हनी: गड़हनी प्रखंड के बालबांध सूर्यमंदिर के पास ट्रेलर ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, घटना स्थल पर हुई मौत
गड़हनी प्रखंड के गड़हनी बागर रोड के बालबांध सूर्यमंदिर के पास बाइक सवार पति पत्नी को एक ट्रेलर गाड़ी ने रौंद दिया जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक बहरी गांव निवासी अर्जुन कुमार पाल व पत्नी रानी पाल है। घटना के बाद ग्रामीणों ने गाड़ी को बंधक बना लिया है और प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित है और तत्काल मुआवजा का चेक व थानाध्यक्ष का निलंबन का मांग कर रहे है।