सरबई में सकल हिन्दू समाज मंडल द्वारा विशाल जनसमूह के साथ भूमिपूजन एवं ध्वजारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर 2 बजे रामलीला मैदान से कलशयात्रा शुरू होकर बजरिया, बस स्टैंड, चंदला रोड, रामनगर मुहल्ला सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुंची। आयोजन के दौरान 18 जनवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित करने की घोषणा की गई।