घाटशिला: अग्रसेन भवन, काशीदा में श्रीकृष्ण भक्त के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया रसपान
अग्रसेन भवन (राम मंदिर) काशीदा में श्री कृष्ण भक्त मारवाड़ी समाज के तत्वाधान में आयोजित किया गया श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार की शाम 5 बजे श्रद्धालुओं को श्रीधाम वृंदावन से पधारे पूज्य आचार्य राजेंद्र जी महाराज भक्ति रसपान करा रहे हैं। श्रीमद् भागवत कथा में समाज के अलावा स्थानीय महिला, पुरुष और बच्चे सभी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।