बरहट: मलयपुर थाना अंतर्गत शशि ITI के पास से पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
Barhat, Jamui | Mar 27, 2025 जमुई एसपी मदन कुमार आनंद के निर्देशानुसार गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जमुई के दिशा निर्देश में मलयपुर थाना द्वारा शशि ITI के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के केंदुआडीह निवासी सूरज झा के रूप में हुई है। उक्त जानकारी पुलिस द्वारा 11:30 बजे दी गई।