बरहट: बरहट प्रखंड अंचल कार्यालय में ड्यूटी के दौरान एक पुलिसकर्मी बेपरवाह दिखा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Barhat, Jamui | Mar 26, 2025 बरहट प्रखंड अंचल कार्यालय में एक पुलिसकर्मी की लापरवाही का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार 6 बजे से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी रमेश कुमार का बताया जा रहा है। मामला मंगलवार की है। वीडियो में पुलिसकर्मी अंचल कार्यालय के मुख्य द्वार की सुरक्षा को नजरअंदाज करते हुए बालकनी में मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं।