बरहट: प्लस टू इंटर स्तरीय परियोजना कामिनी बालिका हाई स्कूल की छात्रा प्राची वर्मा बनी इंटरमीडिएट परीक्षा की जिला टॉपर
Barhat, Jamui | Mar 25, 2025 बरहट प्रखंड के मलयपुर स्थित प्लस टू इंटर स्तरीय परियोजना कामिनी बालिका हाई स्कूल की छात्रा प्राची वर्मा ने इंटरमीडिएट परीक्षा के कला संकाय में 466 अंक लाकर जिला टॉपर बनी। इसको लेकर परिवार वालों में खुशी का माहौल है। परिवार वालों ने प्राची वर्मा को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दिए और उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त जानकारी परिवार वालों ने मंगलवार को 6 बजे दी।