बरेली: बरेली में मौत या मर्डर? पत्नी और ससुरालवालों पर हत्या का आरोप, फंदे पर लटका मिला ड्राइवर का शव, घर में मचा कोहराम
बरेली से दिल दहला देने वाली खबर! सुभाषनगर क्षेत्र के बंसी नगला में 32 वर्षीय राजू मौर्य का शव गुरुवार सुबह अपने ही कमरे में फंदे से लटका मिला।राजू की पत्नी सुनीता दूसरे कमरे में सो रही थी, तभी अचानक घर में ये भयावह दृश्य सामने आया और चीख-पुकार मच गई।राजू के परिवार का आरोप है कि पत्नी सुनीता ने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर राजू की हत्या की है।